Nitin Gadkari | फडणवीस को लेकर मैंने कभी ऐसा नहीं कहा – नितिन गडकरी की तत्काल सफाई 

नागपुर (Nagpur News) : Nitin Gadkari | देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को लेकर मैंने राज्य सरकार (State Government) में मंत्री विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) को कभी भी कोई बात गुपचुप तरीके से नहीं बताई।  वडेट्टीवार इस तरह का बयान देकर गैर जिम्मेदार और निचले स्तर की राजनीति नहीं करे।  यह नसीहत केंद्रीय सड़क व हाईवे विकास मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दी है।

एक कार्यक्रम में विजय वडेट्टीवार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) में दो धरा है।  एक तरफ नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) है तो दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) है।  उनके बीच छत्तीश का आंकड़ा है।  फडणवीस को नीचे गिराना था और मैंने नीचे गिराया।  अब फिर से उन्हें नीचे गिराना है।  मुझे एक बार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था।   इस पर गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

गडकरी ने कहा कि वडेट्टीवार के भाषण का क्लिप देखकर मुझे आश्चर्य  हुआ है।  उनका बयान पूरी तरह से निराधार, झूठा और गैर जिम्मेदाराना है।  फडणवीस मेरे छोटे भाई जैसे है। साथ ही वह मेरी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता है।  एक दूसरे के खिलाफ साजिश करना और नीचे गिराना कांग्रेस (Congress) की परंपरा है।  इस लिए वडेट्टीवार इस तरह का भ्रम फैला रहे है।

 

फडणवीस के मुख़्यमंत्री रहते महाराष्ट्र (Maharashtra) का विकास हुआ। विरोधी पक्ष नेता के रूप में वह अच्छा काम कर रहे है। महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की गलती पर आवाज उठाकर वे लोकतंत्र में विरोधी की भूमिका निभा रहे है।  सरकार तीन दलों की है इसके बावजूद कांग्रेस निराश है। उन्हें कोई भाव नहीं दे रहा है इसलिए चर्चा में रहने के लिए वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) जैसे कांग्रेसी नेता इस तरह का बयान देकर ग़लतफ़हमी फैलाने का प्रयास कर रहे है।

 

 

Ajit Pawar | कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजित पवार करेंगे बड़ा खुलासा

Amruta Fadnavis | अमृता फडणवीस का ठाकरे सरकार से तीखा सवाल; कहा- अनिल देशमुख, परमबीर सिंह हनीमून के लिए गए क्या? (वीडियो)