पुणे जिला परिषद अध्यक्ष पद पर राकांपा की निर्मला पानसरे की नियुक्ति

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की निर्मला पानसरे का जबकि उपाध्यक्ष पद पर रणजित शिवतारे का निर्विवाद रूप से चयन किया गया।

जिला परिषद में राकांपा को बहुमत होने के कारण पार्टी के ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष होंगे यह निश्चित था। अध्यक्ष पद सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित होने के कारण 18 महिला सदस्याएं इच्छुक थीं। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इच्छुकों के साक्षात्कार लिए थे। शनिवार को राकांपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप गारटकर ने पानसरे और शिवतारे के नामों की घोषणा की। उसके बाद दोनों ने आवेदन दाखिल किए। दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष सर्वसाधारण सभा हुई जिसमें दोनों के नामों की घोषणा की गई। आनेवाले कुछ दिनों में अन्य विषय समितियों के सभापतियों का चयन किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष पानसरे खेड़ तहसील के रेटवड़ी पिंपलगांव जिला परिषद गुट से जीतकर आई हुई हैं। उनकी नियुक्ति से खेड़ को पहली बार अध्यक्ष पद का सम्मान मिला हुआ है। इस से पहले पानसरे ने बहुली गांव के सरपंच पद की जिम्मेदारी निभाई है

उपाध्यक्ष शिवतारे भोर तहसील के उत्रोली कारी गुट से जीतकर आए हुए है। वर्ष 2007-2009 में उन्होंने जिला परिषद के निर्माण एवं स्वास्थ्य समिति के सभापति पद पर काम किया है।