लड़कियों व महिलाओं को छेड़ने  वाले रोड रोमियों पर निर्भया स्क्‍वाड की नजर

 10 महीने में 970 केसों को परामर्श के जरिए किया गया हल
राजगुरुनगर : समाचार ऑनलाइन – राजगुरुनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निर्भया स्क्‍वाड के जरिए पिछले दस महीने में 970 का परामर्श के जरिए समाधान किया गया।70 स्थानों पर मार्गदर्शन सम्मेलन का आयोजन किए जाने की जानकारी निर्भया स्क्‍वाड के प्रमुख पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रीराम पडवल ने दी।
डिप्टी पुलिस सुपरिंटेंडेंट गजानन टोन्पे के मार्गदर्शन में राजगुरुनगर, मंचर और घोड़ेगांव में निर्भया स्क्‍वाड काम करती है।इसके प्रमुख पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रीराम पडवल है।उनके साथ महिला पुलिसकर्मी सारिका बनकर व पूजा गारगोटे भी काम करती है।खेड़, आंबेगांव तहयील के राड रोमियो और लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।उन पर लगाम लगाने और लड़कियों व महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए पुलिस निर्भया स्क्‍वाड के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की है।
राजगुरुनगर में हुतात्मा राजगुरु कॉलेज, चांडोली आईटीआई, दावड़ी, कडूस, चास, गरुडझेप अकादमी, घोड़ेगांव में जनता विद्यालय, इंग्लिश मीडियम स्कूल, मंचर में महात्मा गांधी विद्यालय, पेठ में वाकेश्‍वर विद्यालय आदि जगहों पर निर्भया स्क्‍वाड कि जरिए जनजागृति की जा रही है।इन परिसरों में रोड रोमियों पर कार्रवाई की जा रही है।तहसील के महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्भया स्क्‍वाड कार्रवाई के लिए तत्पर रहती है।घोड़ेगांव बस स्टैंड, मंचर बस स्टैंड, राजगुरुनगर बस स्टैंड के पास के स्कूल और कॉलेज परिसर पर खास ध्यान दिया गया है।
निर्भया स्क्‍वाड के प्रमुख तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रीराम पडवल ने बताया कि राजगुरुनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घोड़ेगांव, मंचर, खेड़ में निर्भया स्क्‍वाड काम करती है।इस स्क्‍वाड के जरिए  रोड रोमियो, महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाती है।लड़कियों और अभिभावकों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाता है।लड़कियों से किसी भी तरह घटना पर तुरंत स्क्‍वाड से संपर्क करने के लिए कहा जाता है ताकि आगे कोई घटना नहीं घटे।लड़कियां बगैर किसी दवाब के पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।