निर्भया कांड : दोषी अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – डॉ. दिशा रेड्डी के आरोपियों के एनकाउंटर बाद अब भारी निर्भया दोषियों की है। पिछले कुछ दिनों से आरोपियों को लेकर हरकतें तेज हो गयी है। चारों तिहाड़ जेल में बंद है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों दोषियों की नींद उड़ गई है। मीडिया में चल रही फांसी की खबरें दोषियों तक पहुंच रही हैं। वे अब घबराने लगे हैं। चारों दोषी ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं।

 

इस बीच दोषी अक्षय कुमार सिंह ने फांसी की सजा से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल किया है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने दोषी विनय, पवन और मुकेश की पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। निर्भया गैंगरेप केस में इन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि उनकी सजा को दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा था। इससे पहले साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक और दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अपनी दया याचिका वापस लेने की मांग की थी। दोषी विनय शर्मा ने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से शनिवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उसे दया याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए।

वहीं, इस पर पीड़िता की मां ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है और दया याचिका को खारिज करने की अपील की है।
visit : npnews24.com