BREAKING: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां आशा देवी हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिल्ली में चुनाव का माहौल गरम है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी चुनावी रणनीति शुरू कर दी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया की मां आशा देवी सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। ऐसी जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद इसकी चर्चा हर तरह शुरू हो गयी है।

जानकारों के मुताबिक, निर्भया कांग्रेस की टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। निर्भया के दोषियों को फांसी को लेकर आशा देवी भी सुर्खियों में बनी हुई है। अब ऐसा लगने लगा है कि राजनितिक पार्टियां इसका फ़ायदा उठाना चाहती है।