निर्भया गैंग रेप : डेथ वॉरंट के बाद फूट-फूटकर रोए निर्भया के गुन्हेगार

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन –दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के सभी चार दोषियों को फांसी की सजा का रास्ता साफ कर दिया है। कोर्ट ने सभी चार दोषियों पवन गुप्ता, मुकेश शिंह, अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने चारों दोषियों के लिए डेथ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने 22 जनवरी की सुबह सात बजे दोषियों को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही कोर्ट ने डेथ वॉरंट जारी किया, जेल में बंद चारों दोषी फूट-फूटकर रोने लगे। अब इन चारों को तिहाड़ जेल के अलग-अलग बैरक में रखा गया है। कोर्ट द्वारा डेथ वॉरंट जारी किए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिला। चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने का फैसला महिलाओं को सशक्त बनाएगा और लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा।