निगड़ी: वडापाव बेच रहे विक्रेतासे पिस्टल बरामद

निगड़ी पुलिस की करवाई

पुणे समाचार :

पिंपरी चिंचवड परिसर में पिस्टल और गोलियां लिए घूम रहे एक शख्स को निगड़ी पुलिस ने धरदबोचा हैं। यह कार्रवाई रविवार की शाम छह बजे चिखली सब्जी मार्किट में कई गई हैं। सागर श्रीराम संकपाल ऐसा आरोपी का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिखली परिसर के सब्जी मार्किट इलाके में वडापाव बेच रहे सागर के पास पिस्टल और गोलियां होने की जानकारी निगड़ी पुलिस को मिली थी। निगड़ी पुलिसकर्मियों ने जाल बिछाकर सागर को रेंज हात हिरासत में लिया हैं। सागर से एक पिस्टल और एक गोली ऐसा कुल 40 हजार का माल बरामद किया हैं। आगे की जांच में निगड़ी पुलिस जांच में जुटी हैं।