ब्रेकफास्ट नहीं बनाने पर भतीजी ने की दिव्यांग मौसी की हत्या 

ठाणे | समाचार ऑनलाइन

ठाणे में एक भतीजी ने ही दिव्यांग मौसी की हत्या कर दी। दरअसल मौसी द्वारा ब्रेकफास्ट बनाने से मना कर देने पर भतीजी ने चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक का नाम शोभा कुलकर्णी है। खोपट परिसर के विनायक भवन सोसाइटी में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास यह घटना घटी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ राबोडी पुलिस थाने में मामला दर्ज़ कर लिया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5397e50a-cb91-11e8-8aa6-7787166fa175′]

मिली जानकारी के अनुसार, खोपट परिसर के विनायक भवन सोसाइटी में शोभा गणेश कुलकर्णी (75) और उसकी भतीजी स्वप्ना सुधीर कुलकर्णी (45) दोनों अपने परिवार के साथ एक साथ रहते है। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास शोभा ने नाश्ता बनाने से मना कर दिया।

नाना, कैलाश के बाद अब इस ‘संस्कारी पिता’ पर लगा रेप का आरोप

गुस्से में आकर भतीजी स्वप्ना ने अपनी मौसी  शोभा के सिर पर चाकू से वार करते हुए उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही राबोडी पुलिस ने स्वप्ना कुलकर्णीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B078ZS7DXW,B07B8PCNYM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7b6c788e-cb92-11e8-bce4-1b6c44ab79cd’]