PHOTOS VIRAL : कुछ ‘इस’ तरह ‘प्रियंका’ दिखीं पति निक की बाहों में, शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा पिछले साल सिंगर निक जोनस से शादी की। जिसके बाद से आये दिन दोनों सुर्खियों में बने रहते है। अब हालही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपनी एक बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की है। ये दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस फोटोज में दोनों रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे है।

फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी पति निक की बाहों में आराम से बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फोटो को निक ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ शेयर किया है। फोटो में दोनों के इस रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों को यह फोटो बेहद पसंद भी आ रहा है। इसके साथ ही फैन्स ने कपल की तारीफ की है।

वहीं हाल ही में दोनों एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में पीसी ऑरेंड कलर की सेक्सी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं निक येलो कलरकी शर्ट के साथ ब्यू जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का होथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को अब तक हज़ारों लोगों ने पसंद किया है।