एनजीओ और दानदाता बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए : डॉ. दीपक म्हैसेकर

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  पुणे विभाग में खासकर सांगली और कोल्हापुर जिले में जरूरतमंद बाढ़ प्रभावितों तक जरूरी मदद उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसलिए स्वयंसेवी संस्थाएं और दानदाताओं को विभागीय अथवा जिला प्रशासन से संपर्क कर आगे बढ़कर बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने की है।

कौंसिल हॉल में डॉ. दीपक म्हैसेकर की अध्यक्षता में बैठक हुई

पुणे विभाग की प्रमुख रूप से सांगली व कोल्हापुर जिल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के मद्देनजर स्वयंसेवी संस्थाओं व दानदाता लोगों के साथ बुधवार को कौंसिल हॉल में डॉ. दीपक म्हैसेकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसी मौके पर वह बोल रहे थे। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त संजयसिंह चव्हाण, आपूर्ति विभाग के उपायुक्त नीलिमा धायगुड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी भानुदास गायकवाड़, दानकर्ता और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व उद्योगपति उपस्थित थे।

3 हजार 500 घरों के गिरने की खबर दर्ज की गई
डॉ। म्हैसेकर ने कहा, बाढ़ प्रभावितों को अब तक जरूरत के मुताबिक मदद दी जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से कैश के जरिये मदद दी जा रही है। बाढ़ से करीब 3 हजार 500 घरों के गिरने की खबर दर्ज की गई है। गिरे घरों को खड़ी करने और आंशिक रूप से नुकसान हुए घरों की रिपेयरिंग में राज्य सरकार मदद करेगी। समाज के दानी व्यक्ति व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जमा होने वाली मदद जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन के पास जमा हुए आवश्यक वस्तुओं को मदद के लिए कोल्हापुर, सांगली जिले में भेजे गए हैं। फिलहाल इन क्षेत्रों में स्कूल शुरू हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को बाल भारती की तरफ से पुस्तक उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष स्कूलों में स्कूली सामान उपलब्ध कराकर देना आवश्यक है। पेन, पेंसिल जैसे विभिन्न प्रकार के आवश्यक शिक्षा सामग्रियों की 2 लाख 20 हजार किट की इस क्षेत्र में आवश्यकता थी। इनमें से 1 लाख 5 हजार शिक्षा सामग्रियों का किट उपलब्ध हो गया है। बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति अथवा संस्थाएं पुणे विभागीय आयुक्त कार्यालय की उपायुक्त निर्मला धायगुडे से 7038174466, सांगली जिले के लिए अपर जिलाधिकारी अण्णासाहेब चव्हाण से 7709512414, कोल्हापुर जिले के लिए उपजिलाधिकारी विक्रांत चव्हाण से 9763212813 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।