Crime News | रिश्ते को कलंकित किया ! पापा ने मां को काफी मारा; 3 वर्ष के बेटे ने बताया आखिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली (New Delhi News), 20 सितंबर : देश  में कई तरह की चौंकाने वाली घटना (Crime News) हो रही है।  इसी तरह की एक भयानक घटना सामने आई है।  एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या (Murder) कर दी है।  यह घटना (Crime News ) तीन साल के बच्चे के सामने हुई।

 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना हुई है।  एक महिला के हत्या के मामले की पुलिस जांच (Police Investigation) कर रही थी।  इसी दौरान तीन वर्ष के बच्चे ने मां के साथ क्या हुआ इसकी जानकारी पुलिस (Police) को दी।

तीन साल के बच्चे दवारा दी गई जानकारी से पुलिस को हत्या का सुराग मिला।  मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या (Murder) हुई थी उसके बच्चे को पुलिस ने बुलाया था।  इसी दौरान उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  उसने बताया कि उसके पापा ने मां को मारा है।  खाना अच्छा नहीं बनाने को लेकर उसके पिता मां को डंडे से मार रहे थे।  काफी देर तक उसके पिता ने मां को डंडे से मारा।  इसमें उसकी मां नीचे गिर गई।  मां को डॉक्टर को भी नहीं दिखाए जाने की जानकारी बच्चे ने पुलिस को दी है। तीन साल के बच्चे की वजह से मिला हत्या का सुराग मिली जानकारी के अनुसार यशोदा (Yashoda) और विनोद लोहा (Vinod Loha) पति पत्नी थे।

पिछले कुछ दिनों से उनमे हमेशा झगड़ा होता रहता था।  यशोदा ने अपने घर वालों को बताया था कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता था। खाना अच्छा नहीं बनाने को लेकर आरोपी ने पत्नी की पाइप और डंडे से पिटाई की थी। इस पिटाई में उसकी मौत (Death) हो गई।  इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

 

 

Crime News | कोलकाता के एंकर के साथ पटना में गैंगरेप ; प्रसिद्ध होटल के सीसीटीवी में घटना कैद

Mumbai Crime | फिर शर्मसार हुआ मुंबई! 11 साल की लड़की के साथ सोसाइटी के वॉचमैन ने किया दुष्कर्म