मोदीबाबा की अभी भी है थोड़ी थोड़ी हवा

 पुणे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि मोदीबाबा की अभी भी थोड़ी थोड़ी हवा है। मेरे जैसे इंसान पर भी उन्होंने जादू की थी। शुरू के दो साल मैं भी कुछ प्रभावित हुआ था। अच्छा काम कर रहे है ऐसा लग रहा था लेकिन बाद में उनका असली रूप दिखाई देने लगा।

दक्षिण सोलापुर के औज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें मौजूद शिंदे ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। नौकरियों को लेकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जातियों में दरार निर्माण करने की कोशिशें जारी है। धार्मिक सौहार्द बिगड़े इस हेतु देश का माहौल दूषित करने का काम किया जा रहा है। इन सब का खतरा पहचानकर सावध रहना पड़ेगा।

महाराष्ट्र में बनाई धर्मनिरपेक्ष सरकार

राज्य के महाविकास आघाड़ी के प्रयोग पर संतोष जताते हुए शिंदे ने कहा कि शिवसेना जैसी पार्टी को किमान समान कार्यक्रम के धागे से जोड़कर हमनें महाराष्ट्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाई है। यह शुरूआत है। अब हमारी जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। ऐसे भी शिंदे ने कहा।

अमेरिका की जनता का समर्थन है या नहीं यह सवाल

शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सब ने टीवी पर देखा होगा कि अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प भारत में आए तब प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। उनके भाषण में महज ट्रम्प और मोदी की मित्रता के बारे में ही बातें थी। इस से भारतीयों को ट्रम्प चाहिए कि अमेरिका की जनता का समर्थन चाहिए ऐसा सवाल उठाया जा रहा है। ट्रम्प-मोदी की मित्रता छोड़ अमेरिका की जनता हमारे साथ है या नहीं यह बड़ा सवाल है।