हमारे हिंदूस्तान में चमचों की भी कमी महसूस हो रही है क्या ?

पुणे : समाचार ऑनलाइन – केन्द्रीय सड़क, यातायात, महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने शुक्रवार को पुणे में एक किस्सा बताते हुए कहा कि देश में उद्योग व्यवसाय को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। उसमें चीन से अगरबत्ती समेत प्लास्टिक के चमच भी हमारे देश में आयात किए जाते हैं ऐसी जानकारी मुझे मिली तब मैं ने मेरे सचिव से पूछा कि क्या अपने हिंदूस्तान में चमचों की भी कमी महसूस होने लगी है क्या?

पुणे में मराठा चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक समारोह में गडकरी ने उक्त किस्सा बताने के बाद सभागृह में सभी हंसने लगे। गडकरी ने कहा कि हमारे देश में उद्योग व्यवसाय वृध्दि के लिए कई उपक्रम हाथों में लिए जा रहे हैं। उस दृष्टि से रोजगार निर्मिति तथा निर्यात बढ़ाने के लिए उद्योग जगत कोशिश करें। सरकार उनके साथ खड़ी है। साथ ही कृषि माल यातायात रेल से बढ़ाई जानी चाहिए जिस से यातायात खर्च कम होने में मदद होगी। अब बांस से भी तेल मिल रहा है। इसलिए बांस की खेती को गति दी जाएगी।

दिल्ली मुंबई हायवे के काम को गति
गडकरी ने बताया कि अगले साढ़े तीन सालों में दिल्ली-मुंबई हायवे मार्ग का काम पूर्ण होगा। इस से 13 से 14 घंटों में अंतर काटा जा सकेगा। साथ ही देश में इस प्रकार से और तीन हायवे निर्माण किए जा रहे हैं। अन्य 22 ग्रीन हायवे मार्गों का काम गति से चल रहा है।

व्यवसायों का हो विक्रेंद्रीकरण
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में शहरों का प्रमाण बढ़ रहा है। उन सभी शहरों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। पुणे, मुंबई जैसे शहरों में उद्योग तथा व्यवसायों का केन्द्रीकरण हुआ है। इसलिए बड़ी समस्या बनी हुई है। इसकी पृष्ठभूमि पर ऐसे शहरों के बाहर भी उद्योग व्यवसाय जाने चाहिए। इसलिए उसका विकेन्द्रीकरण करना जरूरी है।