चिंचवड़ में नवविवाहित युवक ने लगा ली फांसी

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ के चिंचवड़ परिसर में एक 24 वर्षीय नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली है। यह घटना शनिवार की सुबह उजागर हुई है। रमेश उत्तम करकरो ऐसा मृतक का नाम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश अपने परिवार के साथ चिंचवड़ के वाल्हेकरवाड़ी में रहता था। आज सुबह 6 बजे के करीब रमेश की लाश घर मे मिलने से खलबली मच गई। रमेश ने अपने घर में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर मौत को गलेे लगा लिया। उसे यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के पहले ही उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

रमेश की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा हैं कि उसे शराब की लत थी। रमेश पेंटिंग का काम कर अपना और परिवार का गुजारा करता था। उसने आत्महत्या क्यों की? इस बारे में अब तक कुछ पता नही चल पाया हैं। चिंचवड़ पुलिस घटना की जांच में जुटी है।