एलियन जैसा नवजात… सफेद त्वचा, बड़ी-बड़ी दो सुर्ख आंखें और वयस्कों जैसे दांत, देखने उमड़ी भीड़  

गोपालगंज. ऑनलाइन टीम : अनेक स्थानों पर अजीबोगरीब नवजात के जन्म लेने की घटनाएं अक्सर ही सामने आती हैं। कभी उसे देव अंश मानकर पूजा जाने लगता है, तो कभी राक्षस योनि से जोड़ा जाता है। धरती से एलियन के तार जुड़े होने के अनेकों प्रमाण के बाद एलियन से भी जोड़कर देखा जाने लगा है। एक ऐसे ही मामले में नवजात को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन नवजात अधिक देर तक इस धरती पर जिंदा नहीं रह सका।

मामला बिहार के गोपालगंज का है। हथुआ अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बच्चा  तीन घंटे ही जीवित रहा लेकिन इस बीच नवजात को देखकर प्रसूति कक्ष के डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ भी हैरान रह गये।  सफेद त्वचा,  दो बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें और जबड़े में वयस्कों जैसे दांत।

डॉक्टर्स ने बताया कि मां-बाप के जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से ऐसे बच्चों का जन्म होता है।  ऐसे बच्चे ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाते। अधिकतम सात दिन की आयु मानी जाती है।  10 लाख बच्चों में से एक में ही ऐसा होता है।