महात्मा फुले की वेशभूषा में महापालिका पहुंचे राहुल जाधव, महापौर चुना जाना तय

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव चल रहे हैं। महापौर के लिए राहुल जाधव प्रमुख दावेदार हैं और उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। जाधव भोसरी विधायक महेश लांडगे के समर्थक हैं। इस खास मौके पर जाधव और उनकी पत्नी बेहद खास अंदाज़ में महापालिका पहुंचे।

[amazon_link asins=’B0798R8SZH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

 

राहुल जाधव महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री फुले की वेशभूषा में जब महापालिका मे दाखिल हुए, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। जाधव विधायक महेश लांडगे के समर्थक हैं, और उनका इस पद पर चुना जाना तय है। पालिका की सर्वसाधारण सभा में दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है।