‘इंडियन आइडल 12’ में बह रही है नई लव स्टोरी ! सायली कांबले ने कहा, मेरा उनसे प्रेम है !!

मुंबई, 31 मई : इंडियन आइडल 12 फ़िलहाल अलग अलग वजहों से चर्चा में है ।  काफी विवाद तो कभी प्रेम। पिछले कुछ दिनों से यह शो विवादों की वजह से चर्चा  में था। अब शो में कंटेस्टेंट के लव एंगल को लेकर शो चर्चा में है। फ़िलहाल शो में टीआरपी के लिए ग्लैमर और लव स्टोरी का तड़का देने का काम चल रहा है।  इसके लिए पहले शो में अरुणीता व पवनदीप का लव जंगल दिखाया गया।  अब सायली कांबले की सेट पर चल रही स्टोरी बाहर आ गई है।  मराठी लड़की सायली कांबले शो के एक कंटेस्टेंट के प्रेम पड़ गई है। यह प्रतिभागी है निहाल तारो।

सोनी टीवी पर आने वाले इंडियन आइडल के नए भाग  सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।  इस वीडियो में निहाल किशोर कुमार के दिल क्या करे गाना गाते नज़र आ रहे है।  गाने के बाद होस्ट आदित्य नारायण ऐसा कुछ बोलते है कि सभी लोग हैरान रह जाते है।  निहाल जब गाना गा रहे थे उस दौरान सायली पुरे गाने को गुनगुना रही थी। ऐसा आदित्य ने कहा।  इस पर सायली  ने कहा कि हम दोनों टॉम और जेरी जैसे है और मेरा उनके साथ प्रेम है।  इसके बाद निहाल ने कहा कि सायली हमेशा गाने में उसकी मदद करती है।  इस पर सायली ने कहा कि यह भाग अगर गर्ल्स वर्सेज बॉयज रहा तो फिर भी मुझे भरोसा है कि निहाल अच्छा गायेगा।

इंडियन आइडल का यह नया वीडियो फ़िलहाल सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल  हो रहा है।  कुछ लोगों ने प्रेम व्यक्त करने पर सायली की प्रशंसा की है।  जबकि कुछ लोगों ने आलोचना की है।  ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल इंडियन आइडल का पब्लिसिटी स्टंट है। इससे पहले इसी तरह का झूठा प्रेम प्रकरण उठाया गया था।  अब सायली का प्रेम प्रकरण झूठा है यह इस बाग़ में सिद्ध हो जाएगा।  लेकिन सायली के प्रेम कबूल करने से कितना टीआरपी मिला यह देखना होगा।