नई दिल्ली : सचिन पायलट से बात हुई है, वे जल्द भाजपा में प्रवेश करेंगे

 
 

नई दिल्ली, 10 जून : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है।  इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है।  जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का झंडा थाम लिया है।  राहुल गांधी के निकटवर्ती माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने पार्टी को राम-राम कहने से पहले ही उत्तर प्रदेश में कमजोर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के भी पार्टी को राम-राम करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।  25 वर्षों तक कांग्रेस में रही और फ़िलहाल भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट  जल्द ही भाजपा में प्रवेश करेंगे। मेरी उनसे फ़ोन पर बात हुई है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश में समाप्त हो रही है।  सचिन पायलट कांग्रेस ने नाराज बताये जा रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने खुलेआम नाराजगी व्यक्त की थी।  उस वक़्त उन्हें समझा लिया था।  लेकिन उस वक़्त पायलट  को दिया गया आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

जितिन प्रसाद ने बुधवार की दोपहर भाजपा में प्रवेश किया।  भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम हुआ।  केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।  भाजपा में प्रवेश के बाद जितिन प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके घर गए।  उन्होंने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य भारत का निर्माण कर रहे है।  इस कार्य में योगदान देने के लिए मैंने भाजपा में प्रवेश किया है।