नई दिल्ली : जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, ‘इन’ नामों की जोरदार चर्चा 

नई दिल्ली, 12 जून : केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव होने की चर्चा होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि  पश्चिम बंगाल में हुई हार और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फेरबदल होगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक की।  इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई।  कहा जा रहा है कि मोदी ने कुछ मंत्रियों से व्यक्तगत चर्चा शुरू की है और उनके काम की समीक्षा की।

खास बात यह है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है तो दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। फेरबदल के लिए 23 विभागों का चयन किया गया है।  इन विभागों के मंत्रियों के कार्यों की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा की है।  प्रधानमंत्री ने अब तक धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र नाथ पांडेय, हरदीप पूरी आदि मंत्रियों से बात कर उनके कामकाज की समीक्षा की।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार और कई मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

कुछ  मंत्रियों के पास एक से ज्यादा पदभार

रेल मंत्री पियूष गोयल के पास कॉमर्स, रेलवे मंत्रालय के अलावा उपभोक्ता मंत्रालय का कार्यभार है।  सुचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास पर्यावरण के साथ उधोग मंत्रालय है।

कृषि, पंचायती राज, ग्राम विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास अन्न प्रक्रिया का अतिरिक्त कार्यभार है. आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार स्पोर्ट्स और युवा व्यवहार मंत्री किरेन रिजिजू के पास है.

अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में 59 मंत्री

पिछले एक वर्ष से कोरोना की वजह से कैबिनेट विस्तार की स्थिति नहीं बन पाई है। लेकिन अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी चल रही है।  मोदी मंत्रिमंडल में फ़िलहाल 21 कैबिनेट और 9 स्वतंत्र प्रभारी राज्यमंत्री और 29 राज्यमंत्री है.

फेरबदल ने इनका नाम चर्चा में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बैजयंत पांडा का नाम चर्चा में है।  केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू और अपना दल को भी प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है।