नई दिल्ली : एक दिन के ब्रेक के बाद ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी, महाराष्ट्र के सभी जिलों में अब पेट्रोल 100 के पार 

नई दिल्ली, 12 जून : क दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 28 और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।  इस कीमत वृद्धि के बाद ईंधन की कीमत एक बार फिर से ऊंचाई पर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल प्रति लीटर 102 रुपए जबकि दिल्ली में प्रति लीटर 95. 85 रुपए हो गई है। महाराष्ट्र के हर जिले में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से पार चली गई है।

सरकारी तेल कंपनियों दवारा लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाई जा रही है।  तेल कंपनियां 4 मई से 23 बार ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी की है।  जून में पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 1. 35 रुपए और 1. 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।  चेन्नई में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 97. 19 रुपए जबकि कोलकाता में 95. 80 रुपए प्रति लीटर हो गई है।  मुंबई में डीजल प्रति लीटर 94. 15 रुपए और दिल्ली में 86. 75 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।  चेन्नई में डीजल प्रति लीटर 91. 42 रुपए और कोलकाता में 89. 60 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 72 डॉलर्स पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत भारी वृद्धि हुई है।  कच्चे तेल की दर शुक्रवार को 72 डॉलर्स प्रति बैरल थी।  इसका परिणाम यह हुआ कि देश में ईंधन की कीमत बढ़ गई।

इसके अलावा केंद्र और राज्य दवारा वसूले जाने वाले टैक्स से आम लोगों की कमर टूट गई है।