Neelam Gorhe | राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री ; पुणे मनपा में भगवा लहराएगा – नीलम गोर्हे 

पुणे (Pune News) : Neelam Gorhe | राज्य में अगले वर्ष मनपा का चुनाव (Municipal Election) होगा।  इसे देखते हुए जिले में सभी राजनीतिक नेताओं का दौरा जारी है।  कार्यकर्ताओं का संगठन मजबूत करने के साथ ही पार्टी का कार्य जनता तक पहुंचाया जा रहा है।  राज्य में महाविकास आघाडी की सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) होने के कारण क्या तीनो दल एकसाथ मिलकर मनपा चुनाव लड़ेंगे  ? इसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही  है। पुणे के मनपा चुनाव (Pune Municipal Election) को लेकर आघाडी क्या रुख अपनाती है इस पर सबकी नज़रें टिकी हुई है।  महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) में  उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे  (Neelam Gorhe) ने पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) में भगवा लहराने का विश्वास जताया है।

 

गोर्हे  ने कहा कि केंद्र (Central Government) में अगर हमारी सरकार नहीं है फिर भी राज्य में शिवसेना (Shiv sena) के, मुख्यमंत्री है।  आने वाले मनपा चुनाव में मुंबई (Mumbai) के साथ पुणे (Pune) भी भगवा लहराएगा। पिछले डेढ़ से दो वर्षों से राज्य सरकार (State Government) नागरिकों के हित में काम कर रही है।  इसके लिए तमाम शिवसैनिकों को खड़ा किया गया है. सामाजिक कार्य प्रशंसनीय है।
शिवसेना पुणे पर्वती निर्वाचन क्षेत्र के विभाग प्रमुख अमोल रासकर (Amol Raskar) दवारा आयोजित घरगुती गौरी गणपति सजावट स्पर्धा आयोजित की गई थी।

इसी मौके पर गोर्हे  (Neelam Gorhe) बोल रही थी।  दुर्गामाता मंदिर, इंदिरा नगर, बिबवेवाड़ी पुणे (Pune) में सम्पन्न हुए इनाम वितरण समारोह में क्षेत्र के शिवसेना पदाधिकारी, युवा सैनिक, परिसर के नागरिक, महिला, बड़ी संख्या में उपस्थित थी।  कार्यक्रम के दौरान मनसे सहित सहित विभिन्न संगठनों की महिला शिवसेना (Shiv sena) में शामिल हुई।

 

 

Maharashtra | बड़ी खबर !  दशहरा मेलावा के आयोजन के संदर्भ में शिवसेना का बड़ा निर्णय