किसानों की समस्याओं को सुलझान के लिए मिलकर काम करना होगाः हणमंतराव गायकवाड़ 


पुणे : समाचार ऑनलाइन –
कृषि में लाभ पहुंचाने वाली बहुत सी बातों की पूरी जानकारी किसानों को नहीं मिलती। इसके कारण परेशानी आती है। किसानों की समस्याएं हल करने के लिए सबने मिलकर काम किया, तो क्रांति हो जाएगी।

विषमुक्त कृषि तथा कैंसरमुक्त भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। यह विचार भारत विकास गु्रप (बीवीजी) के संस्थापक अध्यक्ष हणमंतराव गायकवाड़ ने व्यक्त किए। बीवीजी फाउंडेशन तथा महाराष्ट्र एनजीओ फेडरेशन द्वारा आयोजित चर्चासत्र में वे बोल रहे थे। ङ्गकिसान परिवार, ग्रामीण युवक व महिलाओं के लिए, किसान सक्षमता अभियानफ चर्चासत्र का विषय था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शेखर मुंदड़ा, विजय आठवले, बीवीजी ग्रुप के दीप शुक्ला, भालचंद्र पोल, गणेश लिमये, प्रदीप तुपे, मुकुंद शिंदे, वैभव मोगरेकर, ज्योत्सना वरूडकर आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर चर्चा स्तर के मुख्य संयोजक शेखर मुंदड़ा ने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। इसलिए किसानों को कृषि के बारे में जानकारी देने तथा उनकी शंकाओं के समाधान हेतु चर्चा सत्र का आयोजन किया गया।