पुणे संभाग में करीबन सवा 5 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख पार हो गई है। वहीं 5.23 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 30 लाख 98 हजार 39 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 50 हजार 790 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 23 हजार 786 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 11 हजार 625 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 379 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.10 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है।

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में  को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। जिले में बुधवार को 509 नए मरीज मिले जबकि नए से 707 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 53 हजार 216 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 35 हजार 861 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 8804 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8551 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.09 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे बुधवार को 1038 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 707, सातारा जिले के 112, सोलापुर जिले के 150, सांगली जिले के 41 और कोल्हापुर जिले के 28 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 696 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 509 मरीजों के अलावा सातारा में 59, सोलापुर में 104, सांगली में 12 और कोल्हापुर जिले में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलनेवाले सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 231 हो गया है। इसमें से 50 हजार 373 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1114 मरीजों का इलाज जारी है।

संभाग के अन्य जिलों में शामिल सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 47 हजार 753 हो गई है। इसमें से 44 हजार 797 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1668 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1288 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 280 हो गया है। इसमें से 45 हजार 250 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1723 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 307 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 410 संक्रमितों में 1693 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 505 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 112 मरीजों का इलाज चल रहा है।