पुणे संभाग में करीबन सवा 6 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) संक्रमितों का आंकड़ा पौने सात लाख पार कर गया है। हालांकि इसमें से करीबन सवा छह लाख लोगों ने महामारी को मात देने में सफलता प्राप्त की है। संभाग में रिकवरी रेट 91.43 व डेथ रेट 2.45 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में अब तक कुल 43 लाख 10 हजार 732 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 83 हजार 58 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 6 लाख 24 हजार 520 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 41 हजार 794 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 744 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

महामारी कोरोना ने पुणे संभाग में सबसे ज्यादा कोहराम समस्त पुणे जिले में मचाकर रखा है। बीते 24 घँटे के अंदर जिले में 3574 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 2138 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। रविवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 64 हजार 70 तक पहुंच गया है, जिसमें से 4 लाख 18 हजार 435 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 36 हजार 190 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9445 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.04 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 90.17 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, आज पुणे संभाग में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 4101 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 3574 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 141, सोलापुर में 256, सांगली में 87 और कोल्हापुर जिले में 43 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज को कुल 2639 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 2138, सातारा जिले के 387, सोलापुर जिले के 52, सांगली जिले के 38 और कोल्हापुर जिले के 24 मरीज शामिल हैं।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 61 हजार 965 हो गया है। इसमें से 58 हजार 164 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1879 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1922 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 56 हजार 261 हो गई है। इसमें से 51 हजार 919 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1892 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2450 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 49 हजार 555 हो गया है। इसमें से 47 हजार 17 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1772 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 766 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 51 हजार 207 संक्रमितों में 1756 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 985 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 466 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।