NCP-शिवसेना में फिर विवाद, सांसद डॉ. कोल्हे बोले – ‘पवार के आशीर्वाद से ही उध्दव ठाकरे बने CM (Video)

पुणे : समाचार ऑनलाइन राष्ट्रवादी (NCP) के शिरूर के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे (mp dr amol kolhe) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (chief minister uddhav thackeray) को लेकर हमारे मन में आदर है। सौ फीसदी आदर है। लेकिन उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद पर है तो वह आदरणीय शरद पवार (NCP Leader Sharad Pawar) के आशीर्वाद उनके सिर पर है। इस तरह से कोल्हे ने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला है। कोल्हे ने शनिवार को पुणे-नाशिक हाईवे के खेड़ घाट और नारायणगांव बाईपास का उद्घाटन किया। इसी मौके पर वह बोल रहे थे।

क्या कहा अमोल कोल्हे (mp amol kolhe) ने

शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजी आढलराव ने शुक्रवार की शाम शिवसैनिकों को साथ लाकर इस बाईपास का अचानक से उद्घाटन किया। राज्य सरकार में शामिल शिवसेना और राष्ट्रवादी में विवाद उफान पर नज़र आ रहा है। इसलिए शनिवार को उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद अमोल कोल्हे ने शिवसेना नेताओं पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक शरद सोनवणे और पूर्व सांसद शिवाजी आढलराव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पद जाने से कई लोगों की इसी तरह की हालत है। दुर्भाग्य से शिरूर में आढलराव भी बेचैन है। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। इतने व्यस्क व्यक्ति का यह व्यवहार सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर हमारे मन में आदर है। सौ फीसदी आदर है। मुख्यमंत्री को लेकर आदर नहीं होता तो अब जो आरोप लगा रहे है वह मेरे संसद में दिए गए भाषण को देख ले। मुझे संसद में बोलता देखकर परेशानी होगी लेकर एक बार उसे निकालकर सुन ले। महाराष्ट्र सरकार, माननीय मुख्यमंत्री का पक्ष अभिमान के साथ कौन रखता है, आपको समझ आ जाएगा। फिर पूछे की मेरे मन में मुख्यमंत्री को लेकर आदर है कि नहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य में महाआघाडी की सरकार है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे है। यहां कुछ लोग कहते है कि सभी चोर एक साथ आ गए है। दुर्भाग्य से इन चोरो के पास BMW नहीं है। इन चोरों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शूटिंग करना पड़ता है तब जाकर आपके घर का चूल्हा जलता है। ऐसे में जिनके पास BMW है वह चोर है या जिनके पास नहीं है वह चोर है. यह वह तय करे।

क्या कहा था शिवाजी आढलराव ने

शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजी आढलराव पाटिल ने शुक्रवार को अमोल कोल्हे पर जोरदार हमला बोला था। साथ ही शिवसैनिकों के साथ उद्घाटन करते हुए बाईपास का रास्ता यात्रियों के लिए खोल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ घाट के बाईपास का काम बंद था तब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बार-बार प्रयास करने पर शनिवार 17 जुलाई को इस बाईपास का काम पूरा हुआ। तभी कोल्हे ने अचानक से इसका उद्घाटन कर दिया।