NCP Prashant Jagtap | ‘कॉफी टेबल बुक’ के लिए भाजपा का पुणे मनपा की तिजोरी पर ‘डाका’, राष्ट्रवादी के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप का आरोप (वीडियो)

पुणे : NCP Prashant Jagtap | पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) में सत्ताधारी भाजपा (BJP) ने पुणेकरों के विकास की ओर उदासीनता दिखाते हुए सिर्फ भाजपा के विज्ञापन पर ही ध्यान केंद्रित किया है। इसके साथ ही बिना जरूरत के कॉफी टेबल बुक (Coffee Table Book) के लिए मनपा की तिजोरी से बारिश की जा रही है। कॉफी टेबल बुक के लिए भाजपा ने मनपा की तिजोरी पर डाका डाला है, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप (NCP Prashant Jagtap) ने लगाया है। इसके खिलाफ प्रशांत जगताप के नेतृत्व में मनपा में आंदोलन किया गया।

 

प्रशांत जगताप (NCP Prashant Jagtap) ने आगे कहा कि कोरोना काल में पुणेकरों का जो हाल हुआ है वो सबने देखा है। जम्बो कोविड अस्पताल (Covid Hospital) व अन्य सुविधाओं की पुणेकरों को नितांत आवश्यक्ता थी ऐसे में सत्ताधारी भाजपा पैसे का रोना रो रही थी। कोरोना के भयानक संकट में पुणे (Pune) शहर के लगभग 9114 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

 

 

हालांकि कोरोना (Corona) काल में किए गए काम का विज्ञापन करने के लिए सत्ताधारी भाजप सामान्य पुणेकरों के हक के पैसों पर हाथ साफ कर रही है। इस माध्यम से अपने कुछ हितचिंतकों का आर्थिक फायदा हो यही भाजपा की चाल है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्वार्थ के लिए पुणे मनओआ की तिजोरी पर सत्तधारियों ने डाका डाला है, ऐस आरोप जगताप ने लगाया है।

 

पुणे शहर के इतिहास के काले अध्याय को कॉफी टेबल बुक के माध्यम से दुनिया को बताने का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।

 

 

पुणे मनपा  (Pune Municipal Corporation) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ती की सत्ता थी, उस समय तैयार किए गए कोफी तेबल बुक में छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता जिजाऊ सहित महात्मा ज्योतिबा फुले की जानकारी सहित पुणे शहर के सैंकड़ों वर्षों का गौरवशाली इतिहास व पुणे शहर में जो विकास हुआ वो दुनिया के सामने रखी थी।

 

भारतीय जनता पार्टी के दौरान तैयार किए गए कोफी टेबल बुक में कोरोना काल में पुणेकरों  का   जो हाल हुआ था वो दुनिया के सामने रखा जाएगा।

 

इस बारे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. आशिष भरती (Dr. Ashish Bharti) को निवेदन दिया गया है। साथ ही इस निवेदन की जांच करने के लिए नगरविकास विभाग, गृह विभाग, एंटी करप्शन विभाग, सीआईडी के पास शिकायत दी गई है। ऐसा प्रशांत जगताप ने कहा।

 

‘गली-गली में शोर है, भाजपा चोर है,’ भ्रष्टाचारी भाजपा को धिक्कार है’ इस तरह की नारेबाजी पुणे मनपा परिसर में गूंज रहा था।

 

इस मौके पर विपक्ष नेता दिपाली धुमाल, रविंद्र मालवदकर, प्रवक्ता प्रदीप देशमुख, नगरसेवक महेंद्र पठारे, नगरसेविका रेखा टिंगरे, स्मिता कोंढरे सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी सेल के शहराध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

Aditya Thackeray | अभी मास्क मुक्त महाराष्ट्र नहीं; आदित्य ठाकरे का स्पष्टीकरण

Pune Railway Division | रेलवे लाइन डबलिंग कार्य की वजह से कुछ गाडियां प्रभावित