नवी मुंबई महापालिका चुनाव : शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की अपने दम पर चुनाव लड़ने की मांग

मुंबई : ऑनलाइन टीम – विधान परिषद की 5 सीटों पर संयुक्त चुनाव के बाद महाविकास अगाड़ी ने आगामी नगरपालिका चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। राज्य स्तर पर नेताएं तैयार भी नजर आ रहे है लेकिन, स्थानीय स्तर पर तीनों दलों के कार्यकर्ताओं में विवाद अभी भी बरकरार नजर आ रहा है। इससे कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच दरार पैदा होने की संभावना भी है।

नवी मुंबई महापालिका में कुल 111 नगरसेवक हैं। इसमें शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी को ज्यादा सीटें देने से इनकार कर दिया है। नवी मुंबई में स्थानीय शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उनसे महाविकास अगाड़ी के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ने की मांग की है। जिसके बाद एक बार फिर महाविकास अगाड़ी की एकता पर सबकी नजर टिक गयी है।

भाजपा वर्तमान में नवी मुंबई नगर निगम में सत्ता में है। नवी मुंबई में नाईक परिवार ने राष्ट्रवादी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद राष्ट्रवादी के कई नेता एकाएक नाईक परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इस वजह से यहां भाजपा की जीत आसानी से हो।  हालांकि अब कई नेता नाईक का साथ छोड़ घर वापसी कर रहे है।

महाविकास अगाड़ी में कांग्रेस ने 32 और एनसीपी ने 40 सीटों की मांग की है, जबकि शिवसेना 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी की महापालिका चुनाव महाविकास अगाड़ी एक साथ लड़ेगी की अलग-अलग।

नवी मुंबई महापालिका में सीट –

भाजपा – 56
शिवसेना – 38
राष्ट्रवादी –
कांग्रेस – 10
अन्य – 5

महाविकास अगाड़ी और भाजपा के साथ, MNS भी इस साल नवी मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस रही है। पिछले कुछ वर्षों में, MNS ने नवी मुंबई में एक पार्टी बनाई है। इस साल, पहली बार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वह नगरपालिका चुनाव लड़ेंगे।