nationalist congress party | महाराष्ट्र : अहमदनगर मनपा पर महाविकास आघाडी की सत्ता ; महापौर, उपमहापौर का अधिकृत चयन

अहमदनगर (Ahmednagar), 1 जुलाई : (nationalist congress party) मनपा के महापौर (Mayor) पद पर शिवसेना (Shiv sena) की रोहिणी शेंडगे (Rohini Shendge) जबकि उपमहापौर (vice Mayor) पद पर राष्ट्रवादी (nationalist)  के गणेश भोसले (Ganesh Bhosle) का निर्विरोध चयन हुआ है। पीठासीन अधिकारी और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र भोसले (Dr. Rajendra Bhosale) ने इसकी घोषणा की है। (nationalist congress party)

महापौर और उपमहापौर पद के लिए आज चुनाव की घोषणा की गई थी। महापौर (Mayor) पद के लिए शिवसेना (Shiv sena) की रोहिणी शेंडगे (Rohini Shendge) और उपमहापौर पद के लिए राष्ट्रवादी (nationalist) के गणेश भोसले ने नामांकन किया था। आज सुबह 11 बजे मनपा के सभागृह में चुनाव की प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी भोसले की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मनपा आयुक्त शंकर गोरे, उपजिलाधिकारी राजेंद्र पाटिल, नगरसचिव एच बी तड़वी उपस्थित थे।

महापौर पद के लिए शेंडगे (Rohini Shendge) ने 4 नामांकन किया था। वह वैध पाया गया। इसके बाद उपमहापौर पद के लिए गणेश भोसले (Ganesh Bhosle) ने तीन नामांकन किया था। तीनों नामांकन वैध पाया गया। इसके बाद नाम वापस लेने के लिए 15 मिनट का वक़्त दिया गया था। यह अवधि समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने भोसले के चुने जाने की घोषणा की।

पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे – महापौर शेंडगे

महापौर रोहिणी शेंडगे (Rohini Shendge) ने कहा है कि शहर के पेंडिंग विकास कार्यो को पूरा करेंगे। शहर के लिए पानी का मुद्दा महत्वपूर्ण है। ऐसे में चल रही योजना को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क की हालत खस्ता है। इन सड़को को सही करने के लिए काम करेंगे। बालासाहेब देशपांडे हॉस्पिटल की रिपेरिंग कराई जाएगी।

 

हरित नगर बनाने का संकल्प -उपमहापौर

 

उपमहापौर गणेश भोसले (Ganesh Bhosle) ने कहा कि शहर के पेंडिंग विकासकार्यों को पूरा करने की इच्छा है।

साथ ही मनपा के अधिकारियों में अनुशासन लाया जाएगा। नगर शहर साफ और सुन्दर कैसे बनाना चाहिए।

साथ ही हरित नगर करने का संकल्प लेकर आगामी समय में काम करेंगे।

Sambhaji Bhide | आषाढी वारी को अनुमति दें, वारी न होने से बढ़ रहा कोरोना; संभाजी भिडे का बयान

Kandivali Vaccine Scam: कांदिवली के फर्जी वैक्सीनेशन का आरोपी बारामती में छुपा; राजेश पांडे गिरफ्तार