राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की दुर्घटना में मौत; परिवार के सदस्य करेंगे अंगदान

मुंबई : ऑनलाइन टीम- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संचारी विजय की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। विजय साउथ के सिनेमा के जाने माने अभिनेता थे। शनिवार की सुबह बाइक से यात्रा करते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनका मस्तिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए और अंतत: उनकी जान चली गई। विजय के निधन से सिने वर्ल्ड में मातम छाया है। फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है।

 

विजय को बाइक चलाना बहुत पसंद था। बारिश के कारण सड़कें चिकनी हो गईं। इसी चिकनी सड़क पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में चोट लगी थी। आसपास के लोगों ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनका सिर फटने के कारण बहुत खून बह चुका था। इससे वे कोमा में चले गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगातार 48 घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन उसका शरीर रिस्पांस नहीं दे रहा था। आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

विजय के बड़े भाई सिद्धेश कुमार के मुताबिक उनके अंगों का दान करेंगे। इन अंगों के माध्यम से विजय हममें हमेशा जीवित रहेगा, ऐसी भावनात्मक रूप से उन्होंने जवाब दिया। संचारी विजय ने 2015 में फिल्म ‘नानू अवनल्ला अवलु’ से अपनी पहचान बनाई। इसमें उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘एक्ट 1978’ में देखा गया था। लॉकडाउन में विजय भी लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। यूसायर की टीम में शामिल होकर वह कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन आपूर्ति कराने का काम कर रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी शेयर की थी।