Nashik News : रिश्वत लेते भाजपा विधायक के भाई को ACB ने किया गिरफ्तार

नासिक : नल जोड़ने के लिए 10 हजार की रिश्वत लेने वाले नासिक मनपा के पंचवटी विभाग के कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के कल्र्क को एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को जाल बिछाकर रंगे हाथो पकड़ा। सबसे बड़ी बात यह है कि यह रिश्वतखोर कलर्क भाजपा विधायक देवयानी फरांदे का सगा भाई है।

संजय नारसीभाई पटेल (उम्र 45) गिरफ्तार किए गए रिश्वतखोर कलर्क का नाम है। शिकायतकर्ता ने नल जोड़ने के लिए मनपा में आवेदन किया था। उस समय पटेल ने उनसे 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसलिए शिकायत कर्ता ने एसीबी से इसकी शिकायत की। इसके साथ ही पटेल के खिलाफ इससे पहले भी कई शिकायतें आई थी।

इसके अनुसार एसीबी ने शुक्रवार शाम में जाल बिछाकर शिकायतकर्ता से 10 हज़ार की रिश्वत लेते पटेल को रंगेहाथो गिरफ्तार किया।