Nashik | नाशिक पुलिस एक्शन मोड में, महिला पुलिस दवारा आवारा लोगों की धुलाई, VIDEO

नाशिक, 16 सितंबर : Nashik | राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महिला अत्याचार की घटना सामने आने के बाद नाशिक पुलिस एक्शन मोड (Nashik Police Action Mode) में आ गई है।  नाशिक पुलिस दवारा आवारा लोगों (Nashik) की धुलाई की गई है।  मुंबई में घटी अमानवीय बलात्कार (rape) की घटना के बाद  पुलिस ने अब राज्य भर में इस तरह की कार्रवाई शुरू की है।  पुलिस दवारा दुकान के बाहर शराब पीने वालों की भी खबर ली जा रही है।

शहर के आवारा लोगों के होश उड़े 
खास बात यह है कि महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम दवारा आवारा लोगों की धुलाई की जा रही है।  महिला पुलिस दवारा नाशिक शहर के अलग अलग भागों,  खाद्य पदार्थ, दुकान के बाहर बैठकर शराब पीने वालों की खबर ली जा रही है।  इससे शहर के आवारा लोगों में दहशत फ़ैल गई है।
महाराष्ट्र में बार-बार बलात्कार की घटना 
महाराष्ट्र में बलात्कार की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  खास बात यह है कि नाबालिग लड़की के साथ भी अत्याचार की घटना बढ़ती नज़र आ रही है।  पुणे, अमरावती, उल्हासनगर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना, और मुंबई में निर्भया कांड जैसी भयानक घटना अभी ताज़ा ही है कि जालना जिले में बलात्कार की घटना हुई है।  जालना जिले के बदनापुर में 12 लड़की के साथ 65 वर्ष के व्यक्ति दवारा बलात्कार करने की घटना हुई है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की अपने घर के सामने मुर्गियों को दाना खिला रही थी।  कुकर्मी की उस पर नज़र पड़ी।  इसके बाद आरोपी  ने उसे जबरन उठाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।  इस मामले में बदनापुर पुलिस स्टेशन में संदिग्ध आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमरावती में नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार 
अमरावती जिले के दर्यापुर तालुका के येवदा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक नाबालिग लड़की के साथ एक आरोपी दवारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने की घटना हुई है।  पीड़ित लड़की 17 वर्ष की है।  वह बलात्कार के बाद 7 महीने की गर्भवती थी।  लेकिन बदनामी के डर से उसने आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिंपरी में शिक्षिका के साथ बलात्कार 
पिंपरी में रिटायर्ड सहायक पुलिस आयुक्त बताकर एक कुकर्मी ने एक शिक्षिका के साथ बलात्कार किया।  इस शिक्षिका को पैसों की दिक्कत थी।  उसने आरोपी विकास अवस्थी से पैसे मांगे थे।  आरोपी ने दस  प्रतिशत ब्याज पर पैसे देने के लिए घर बुलाया।  घर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर  उसे बेसुध कर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसके नग्न [फोटो और वीडियो बनाकर उसे अन्य लोगों को दिखा देने की धमकी दी।
पुणे में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार
पुणे में आठ दिन पहले एक 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी।  यह घटना ताज़ा ही थी कि फिर से एक बलात्कार की घटना सामने आई है।  रेलवे स्टेशन परिसर में सो रही केवल छह साल की लड़की के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया।  इस घटना को अंजाम देने वाला एक रिक्शा चालक था।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  फ़िलहाल लड़की का उपचार चल रहा है।
पीड़ित का फुटपाथ से अपहरण 
पीड़ित 6 साल की लड़की रात में फुटफाथ पर सोइ थी।  आरोपी ने उसे फुटपाथ से उठाकर उसका अपहरण किया।  इसके बाद उसने लड़की के साथ बलात्कार किया।  इस घटना की जानकारी बच्ची के माता-पिता को मिलने के बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचे।

 

Pune News | पुणेरी विरोध! गलती नहीं होने के बाद भी गाड़ी उठाने के विरोध में गाड़ी का स्मारक बनवाया