Nashik | महाराष्ट्र के नाशिक में गोदावरी में आई बाढ़ ; आपदा निवारण विभाग अलर्ट 

नाशिक (Nashik News), 14 सितंबर : पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश (Rain) हो रही है. डैम से पानी छोड़ने जाने की वजह से नासिक (Nashik) के गोदावरी नदी (Godavari river) में बाढ़ (Flood) आ गया है। गंगापुर डैम (Gangapur Dam) से इस बार इस मौसम का सबसे अधिक पानी छोड़ा गया है। गंगापुर डैम से गोदावरी नदी (Nashik) में 4 हज़ार 009 क्यूसेक वेग से पानी छोड़ा गया है।

 

रामकुंड (Ramkund) और गोदाघात (Godaghat) परिसर पानी से भर गया है।  घाट के पास बाढ़ आ गई है।  घाट के छोटे दुकानों में पानी घुस गया है। यहां बिज़नेस करने वालों पर आफत आ गई है। जबकि दारना से 7 हज़ार 200 क्यूसेक और नंदुरमध्यमेश्वर से 23 हज़ार 905 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आपदा निवारण विभाग (Disaster Prevention Department) अलर्ट (Alert) हो गई है।

 

 

——————————————————————————————————————————-

 

Maharashtra | महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त; गृह मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा

मुंबई, 14 सितंबर : Maharashtra | मुंबई के साकीनाका बलात्कार (Sakinaka Rape) और हत्या की घटना से महाराष्ट्र (Maharashtra) सहम गया है।  राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार (Atrocity) पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाने  की शुरुआत की है।  आगामी नागपुर अधिवेशन (Nagpur session) में शक्ति कानून (power law) लाया जाएगा। यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने दी है।