Nashik Crime | महाराष्ट्र के नाशिक में दो भाइयों पर सपासप वार कर जानलेवा हमला ; नाशिक शहर की खलबली मचा देने वाली घटना, Video वायरल 

 

नाशिक, 27 जुलाई : (Nashik Crime) नाशिक शहर के वडाला नाका परिसर (Wadala Naka area) में चौंकाने वाली घटना घटी है।  इस परिसर में दो भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला (Nashik Crime) करने की घटना सामने आई है।  आरोपी ने चिकन दुकान से कोयता लेकर दोनों भाइयों पर दिन -दहाड़े  हमला किया। भरी दोपहर घटी इस घटना से परिसर में खलबली मच गई।  इस घटना का वीडियो सीसीटीवी (Video CCTV) में कैद हो गया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अमीर खान और मझर खान उन दो भाइयों का नाम पर है जिन पर हमला किया गया।  दोनों को उपचार के लिए पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  डॉक्टर ने बताया है कि दोनों की हालत गंभीर है।  इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की।  इसे लेकर परिसर के दुकानदारों दवारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
क्या है मामला 
नाशिक के वडाला नाका में पीड़ित भाइयों और आरोपी की चिकन की दुकान  है।  दोनों भाइयों ने संबंधित चिकन दुकान के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।  इसी बात को लेकर दोनों तरफ से विवाद हुआ था।  विवाद बढ़ने पर आरोपी  ने गुस्से में चिकन दुकान से कोयता निकाल कर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।  इन घटना में दोनों भाई लहूलुहान होकर वही गिर गए।  आरोपी हमला करने के बाद वहां से फरार हो गया।  स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।  घटनास्थल पर कई जगह खून के छींटे विखड़े पड़े है।

Pune Crime | होटल गारवा के मालिक आखाड़े की हत्या मामले में आरोपियों की  संख्या बढ़ने की आशंका, जाने क्या हुआ कोर्ट में

बिज़नेस की स्पर्धा में गारवा होटल (Garwa Hotel) के मालिक रामदास आखाड़े (Ramdas akhade) की हत्या मामले में लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) ने और एक आरोपी को गिरफ्तार (arrest) किया है। (Pune Crime) आरोपी को कोर्ट ने 29 जुलाई तक पुलिस कस्टडी (Police custody) में भेज दिया है. साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की भी पुलिस कस्टडी 29 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।