Nashik Accident News | दुखद! गाड़ी पर पेड़ गिरने से 3 शिक्षकों की मौके पर मौत, 12वीं के रिजल्ट की तैयारी में लगे थे

नासिक: (Nashik Accident News) छुट्टी होने के बाद भी 12वीं का रिजल्ट (HSC result) तैयार करने के लिए गए शिक्षकों की गाड़ी पर पेड़ गिरने से गाड़ी में बैठे 3 शिक्षकों की मौत हो गई।  इस दुर्घटना (Nashik Accident News) में वणी-नासिक रोड (Wani-Nashik Road) पर वलखेड फाटा के पास फॉर्च्युन कम्पनी (Fortune Company) के सामने बुधवार शाम 5 बजे के आसपास हुई। ईर्टिका गाड़ी (MH 15 FN 09997) पर पेड़ गिर गया।

दत्तात्रय गोकुल बच्छाव (उम्र 51), रामजी देवराम भोय (उम्र 49), नितीन सोमा तायडे (उम्र 32, सभी नि. रासबिरारी, लिंक रोड, नासिक) की मृत्यु हुई है। ये सभी सुरगणा में शहीद भगतसिंग माध्यमिक व उच्च माध्यमिक हाईस्कूल अलंगून में कार्यरत थे। वो रोज अप-डाउन करते थे। इस दुर्घटना को दिंडोरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी कए अनुसार 12वीं का रिजल्ट तैयार करनेके लिए ये सभी शिक्षक नासिक से अलंगून गए थे। आज शाम पांच अजे के आसपास अलंगून के स्कूल से वापस घर जा रहे थे। वलखेड फाटा के पास फॉर्च्यून कंपनी के पास एक पुराना पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया। इसमें मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वहीं आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति थोड़ा घायल हो गया।

 

Weather Forecast | कोंकण में 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मुंबई और पुणे में बारिश की आंशका