Nashik ACB Trap | 3000 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में फंसा

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Nashik ACB Trap | केस में सख्त धाराएं नहीं लगाने के लिए तीन हजार की रिश्वत लेते नाशिक एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस नाईक तानाजी मोहन कापसे को रंगेहाथ पकड़ लिया है। नाशिक एसीबी ने यह करवाई बुधवार 7 सितंबर को मालेगांव के खड्डाजिन रोड से सटे मजदूर कैंटीन में की। (Nashik ACB Trap)

 

इस मामले में शिकायतकर्ता ने नाशिक एसीबी से शिकायत की है। तानाजी कापसे मालेगांव शहर के किला पुलिस स्टेशन में पुलिस नाईक के रूप में कार्यरत है। शिकायतकर्ता पर गंभीर मामला दर्ज नहीं करने और करवाई में मदद के लिए कापसे ने शिकायतकर्ता से तीन हजार रूपए मांगे थे। शिकायतकर्ता को यह रिश्वत नहीं देनी थी इसलिए उन्होंने नाशिक एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। (Nashik ACB Trap)

 

मिली शिकायत की जांच की तो पाया गया कि कापसे ने रिश्वत मांगी है।
इसके अनुसार बुधवार को मालेगांव सिविल हॉस्पिटल व खड्डा जीन रोड से सटे मजदूर कैंटीन के पास जाल बिछाया गया।
शिकायतकर्ता से तीन हजार की रिश्वत लेते कापसे को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
कापसे के खिलाफ गुरुवार को मालेगांव शहर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Web Title :- Nashik ACB Trap | Police Naik Tanaji Mohan Kapse anti-corruption trap while taking bribe of 3000 thousand rupees

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Seerat Kapoor | सीरत कपूर कहती हैं, “बॉलीवुड के जैसा रोमांस कोई नहीं कर सकता”

 

Pune PMC News | मनपा की सेवा सुविधा अब व्हाट्सअप चैट पर शुरू; पहले चरण में प्रॉपर्टी टैक्स की सेवा प्रारंभ

 

Pune Crime | हिन्दू राष्ट्र सेना के तुषार हंबीर पर हमला करने वालों से पिस्तौल, तलवार जब्त