Nashik | नाशिक में क्रिकेट खेलने के दौरान चक्कर आने से 15 वर्षीय लड़के की मौत 

नाशिक (Nashik News) : Nashik | क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर  पड़े एक 15 वर्षीय लड़के की मौत (Death) हो गई है।  मृतक लड़के का नाम श्रेयस सुधीर ढोरे (Shreyas Sudhir Dhore) है।  यह घटना नाशिक (Nashik) के नवीन नाशिक में हुई है।  इस घटना से पूरे परिसर में शोक की लहर पसर गई है।  लोगों को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।

श्रेयस अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट (Cricket) खेल रहा था।  काफी तेज़ धुप थी।  इसी दौरान वह चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे संभाला। चक्कर खाकर गिरने की वजह से  उसके मुंह  पर पानी का छींटा मारा गया (Death) ।

लेकिन वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था।  इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया।  लेकिन डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना से जहां उसके घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वही परिसर में शोक पसर गई है।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————

 

Chitra Wagh | पवना पाइपलाइन आंदोलन में तीन लोगों की जान गई थी तब बंद क्यों नहीं बुलाया गया था – चित्रा वाघ

पुणे (Pune News) : Chitra Wagh | महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) ने सोमवार 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) बुलाया था।  लेकिन पवना पाइपलाइन आंदोलन (Protest) में तीन लोगों की जान गई थी।  उस वक़्त बंद क्यों नहीं बुलाया था ? यह सवाल महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा (Maharashtra Pradesh BJP) की उपाध्यक्षा चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस (Police) का डर नहीं रह गया है।  आम महिलाओं ने पहले कभी भी मंत्रियों पर बलात्कार (Rape) का आरोप नहीं लगाया था।  गृह मंत्री फरार हुआ हो ऐसा कभी सुनने को नहीं मिला था।