Narayan Rane | नारायण राणे को जमानत देते हुए कोर्ट ने क्या कहा ? 

मुंबई (Mumbai News), 25 अगस्त : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) दवारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को लेकर  दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद मंगलवार को राज्यभर में जमकर हंगामा हुआ।  एक तरफ शिवसेना (Shiv sena) भाजपा  (BJP) के कार्यकर्ता सड़क पर भिड़ते नज़र आये और दूसरी तरफ राज्य सरकार (State Government) ने नारायण राणे (Narayan Rane) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।  इस घटना को लेकर गली से लेकर दिल्ली तक रोष व्यक्त किया गया. पुलिस ने देर रात राणे को महाड के सत्र न्यायालय (Mahad Sessions Court) में पेश किया। करीब सवा घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने राणे की जमानत मंजूर कर ली।  इस मौके पर कोर्ट ने राणे को उनके दिए गए बयान को लेकर समंस दिया।

 

कोर्ट में क्या हुआ

 

15 हज़ार के निजी मुचलके पर राणे को जमानत दे दी गई।  गिरफ़्तारी के लिए पुलिस (Police) दवारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने की वजह से जमानत मिल गई।

 

30 अगस्त और 13 सितंबर को नारायण राणे को रायगढ़ क्राइम ब्रांच (Raigarh Crime Branch) में पेश होने का आदेश दिया गया है।  नारायण राणे चश्मदीदों पर दबाव नहीं डाल पाए इसलिए राणे को अपना वॉयस सैंपल जमा कराना होगा। साथ ही उन्हें चेताया गया है कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करे।

 

सरकारी वकील और राणे के वकील ने क्या तर्क दिए

 

नारायण राणे के खिलाफ महाड (Mahad), नाशिक (Nashik), पुणे (Pune) और ठाणे (Thane) के केस दर्ज किया गया है।  रात करीब पौने दस बजे राणे को कोर्ट में पेश किया गया था।  कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने राणे की 7 दिन की पुलिस कस्टडी (police custody) मांगी थी।  सरकारी पक्ष की तरफ से कहा गया कि राणे ने मुख्यमंत्री का अपमान किया है।  उनके जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति दवारा इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान कैसे दिया जा सकता है ? उनके  इस बयान के पीछे बड़ी कारस्तानी है।

 

उनसे पूछताछ के लिए राणे की पुलिस कस्टडी दी जाए।  लेकिन राणे के वकील ने सरकारी पक्ष के इस दलील को ख़ारिज कर दिया।  उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत धाराओं में राणे (Union Minister Narayan Rane) को गिरफ्तार किया है।  उन्हें नोटिस भी नहीं भेजा गया।  राणे की गिरफ़्तारी गैरकानूनी है।

 

 

 

Narayan Rane | जमानत पर छूटते ही नारायण राणे का पहला Tweet, नपे-तुले शब्दों में दी प्रतिक्रिया

Chhagan Bhujbal | छगन भुजबल की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त ?