Narayan Rane | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई (Mumbai News) – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई (Mumbai) के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, राणे रूटीन चेकअप (Routine checkup) के लिए अस्पताल गए हैं। फिलहाल नारायण राणे (Narayan Rane) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) चल रही है। जन आशीर्वाद कल सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) में होंगे। इससे पहले नारायण राणे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे।

राणे कल जन आशीर्वाद यात्रा के लिए सिंधुदुर्ग जिले में जाएगी। सिंधुदुर्ग को राणे का गढ़ माना जाता है। कणकवली शहर राणे के स्वागत के लिए तैयार है। राणे-शिवसेना तकरार के बाद बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने ताकत दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। याद हो कि बीजेपी नेता फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के खिलाफ थप्पड़ मारने वाला बयान देने के बाद उनको हिरासत में लिया गया था।

हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते ही उन्हें जमानत मिल गई थी। अब उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का आपत्तिजनक बयान दिया था। महाड (Mahad) में दिए गए उनके बयान पर 24 अगस्त को रत्नागिरि पुलिस (Ratnagiri Police) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार को महाड कोर्ट (Mahad Court) में पेश किया। देर रात महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि 17 सितंबर तक नासिक में दर्ज FIR पर कोई कार्रवाई न की जाए। इसके साथ ही पुणे (Pune) में दर्ज मामले की सुनवाई भी टाल दी गई थी। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य कारणों से ही उनकी जमानत याचिका मंजूर की गई थी।

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे से मिलने पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी के नेता, मुलाकात के बाद दी ‘यह’ सलाह

Narayan Rane | नारायण राणे की सोनिया गांधी की सलाह पर गिरफ़्तारी ? नाशिक पुलिस कमिश्नर के उस बयान के बाद भाजपा ने लगाया आरोप