Narayan Rane | नारायण राणे की सोनिया गांधी की सलाह पर गिरफ़्तारी ? नाशिक पुलिस कमिश्नर के उस बयान के बाद भाजपा ने लगाया आरोप

मुंबई (Mumbai News), 26 अगस्त : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में केस दर्ज होने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था।  अब नारायण राणे (Narayan Rane) को जमानत (Bail) मिलने के बाद दोनों पार्टी की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।  नारायण राणे की गिरफ़्तारी मामले में भाजपा (BJP) ने गंभीर आरोप लगाया है।

 

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर (BJP MLA Atul Bhatkhalkar) ने सवाल उठाया है कि क्या नारायण राणे की गिरफ़्तारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) की सलाह पर हुई है।  नाशिक पुलिस कमिश्नर (Nashik Police Commissioner) के बयान का हवाल देते हुए भातखलकर ने एक ट्वीट किया है, यह राष्ट्रीय स्तर पर खेले गया गेम है।  यह नाशिक पुलिस कमिश्नर आखिर कैसे कह रहे है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की गिरफ़्तारी की कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पर  हुई है क्या ? राज्य के पुलिस संचालक (Police Director) को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।

नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के एक बयान का हवाला देते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था।  उनके इस बयान के बाद महाड, नाशिक (Nashik) में केस दर्ज किया गया था।  इसे लेकर शिवसेना पदाधिकारी सुधाकर बड़गुजर (Shiv Sena office-bearer Sudhakar Badgujar) ने केस दर्ज कराया था।  इसके बाद राणे को गिरफ्तार कर महाड के कोर्ट (Mahad Court) में पेश किया गया था। उसी रात राणे की जमानत याचिका मजूर हो गई।

इस बीच राणे ने कहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) 27 अगस्त से फिर से सिंधुदुर्ग से शुरू होगी। इस बीच  राणे ने कहा है कि मेरे बेटों के मुंबई (Mumbai) से बाहर होने के बावजूद जुहू में मेरे घर के पास जो लोग आये. उसकी जानकारी मैं निकाल रहा हूं। आपके घर और बच्चे नहीं है क्या ? इस बात का ध्यान रखें.

 

 

PSI Suspended | पुणे के मुंढवा में होटल में पैसे मांगना पड़ा महंगा, पुलिस सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Pune News | OMG! पुणे में भैंस के धक्का देने पर आईटी इंजीनियर ने सीधे मालिक के खिलाफ कराया मामला दर्ज