Narayan Rane | मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित बयान की सजा मिलेगी ? नारायण राणे के खिलाफ नाशिक के बाद महाड़ और पुणे के केस दर्ज 

महाड़ (Mahad News), 24 अगस्त : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद नारायण राणे (Narayan Rane) के खिलाफ एक और केस दर्ज  किया गया है।  जन आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) के दौरान महाड़ में मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर महाड़ (Mahad) और पुणे (Pune) में नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  नारायण राणे दवारा दिए गए बयान के बाद शिवसैनिकों में गुस्सा भड़क गया है।

 

मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित और आपत्तिजनक बयान देने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण के खिलाफ महाड़ शहर पुलिस स्टेशन (Mahad City Police Station) में केस दर्ज किया गया है।  युवा सेना के पदाधिकारी सिद्धेश पाटेकर (siddhesh patekar) ने शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद महाड़ पुलिस (Mahad Police) ने धारा 153, 189, 504 (2 ) और 506 के तहत केस दर्ज किया है।  जबकि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून और कोरोना प्रतिबंधक कानून के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है।

तीसरा केस दर्ज

नारायण राणे के खिलाफ नाशिक और महाड़ के बाद अब तीसरा केस दर्ज किया गया है।  पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन (Chaturshringi Police Station) में धारा 153, 153(ब) (1 ), 502 (2 ) के तहत केस दर्ज किया गया है.

नारायण राणे गिरफ्तार होने ?

नाशिक साइबर पुलिस स्टेशन (Nashik Cyber Police Station) में शिवसेना (Shiv sena) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।  उनकी गिरफ़्तारी की आशंका जताई जा रही है।  नारायण राणे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में नाशिक पुलिस स्टेशन (Nashik Police Station) में केस दर्ज कराया गया है।  शिवसेना के महानगर प्रमुख सुधाकर बड़गुजर (Sudhakar Badgujar) की शिकायत के बाद यह केस दर्ज किया गया।  इस केस में कहा गया है कि इस अपराध में आरोपी केंद्र सरकार (Central Government) में मंत्री है और उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिया है।  अपराध की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री को तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करना आवश्यक है। एक डीसीपी रैंक के अधिकारी की नियुक्ति उपयुक्त है।  नाशिक शहर के डीसीपी संजय बारकुंड (DCP Sanjay Barkund) ने एक टीम तैयार कर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जाए।

क्या कहा था नारायण राणे ने

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने स्वतंत्रता के महोत्सव वर्ष को भूल गए और हीरक महोत्सव कहा।  इस मौके पर मौजूद राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे (Sitaram Kunte) ने अमृत महोत्सव होने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी गलती सुधार ली।  इस पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिपलूण में नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था।

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे गिरफ़्तारी से बचेंगे या गिरफ़्तारी देंगे ? चिपलूण से आई बड़ी जानकारी

Anil Deshmukh | अनिल देशमुख की फिर बढ़ी मुश्किलें, दो साथियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल