Narayan Rane Arrest | बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हुई कार्रवाई

मुंबई (Mumbai News), 24 अगस्त : राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane Arrest) को रत्नागिरी पुलिस (Ratnagiri Police) ने गिरफ्तार (Narayan Rane Arrest) किया है।  नारायण राणे के खिलाफ नाशिक (Nashik) में केस दर्ज किया गया था।  इसके बाद नाशिक पुलिस कमिश्नर (Nashik Police Commissioner) ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।  लेकिन भाजपा नेता प्रमोद जठार (BJP leader Pramod Jathar) ने दावा किया था कि पुलिस के पास कोई वारंट नहीं है। आख़िरकार नाशिक पुलिस (Nashik Police) के निर्देश पर रत्नागिरी पुलिस ने नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि उन्हें रत्नागिरी कोर्ट (Ratnagiri Court) में पेश किया जाएगा। फ़िलहाल राणे को संगमेश्वर पुलिस स्टेशन (Sangameshwar Police Station) में लाया गया है।

गिरफ़्तारी पूर्व जमानत  के लिए नारायण राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अर्जी दी थी।  लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी।  इसके बाद तुरंत मुंबई हाई कोर्ट (Mumbai High Court) में मामले की सुनवाई का प्रयास राणे के वकील ने किया। लेकिन मुंबई हाई कोर्ट ने मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया।

नाशिक पुलिस (Nashik Police) ने रत्नागिरी पुलिस को गिरफ्तार कर नाशिक पुलिस के हवाले करने का आदेश दिया था।  इसके अनुसार रत्नागिरी पुलिस (Ratnagiri Police) ने सरकारी डॉक्टर  की जांच के बाद नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) को कस्टडी (custody) में ले लिया।

 

Pune News | कात्रज टनल के पास मिनी बस में लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Pune-Lonavala Local Travel | दो डोज ले चुके लोग भी पुणे-लोनावला सफर का लाभ नहीं ले पा रहे, रेलवे में दैनिक टिकट पर रोक जारी, सिर्फ मासिक पास वाले कर पा रहे यात्रा