Nandurbar Police | ‘आपले पुलिस’ योजना के अंतर्गत नंदुरबार पुलिस दल को मिली 4 नई गाड़ियां, IG बी.जी. शेखर ने दिखाई हरी झंडी

नंदुरबार: Nandurbar Police | लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी जगह पर जल्द से जल्द पहुंच सके इसलिए ‘आपले पुलिस’ योजना के अंतर्गत नंदुरबार पुलिस दल (Nandurbar Police) को महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) का BS-VI श्रेणी के 4 Bolero Neo N4 वाहन उपलब्ध हुआ है। इन वाहनों का उद्घाटन नासिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बीजी शेखर पाटिल (Special Inspector General of Police of Nashik Range BG Shekhar Patil) के हाथों किया गया। बीजी शेखर पाटिल नंदुरबार पुलिस दल के एनुअल इंस्पेक्शन (Annual Inspection) के लिए आए थे।

लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस का मौके पर पहुंचना जरूरी है। साथ ही अपराध की जांच जल्द से जल्द हो सके इसलिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से नंदुरबार पुलिस ‘आपले पुलिस’ योजना के अंतर्गत फोर व्हीलर व टू व्हीलर खरीदारी करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इससे पहले 15 फोर व्हीलर नंदुरबार जिला पुलिस दल को उपलब्ध हुआ है। इसके लिए जिला नियोजन व विकास समिति की ओर से निधी उपलब्ध कराया गया था।

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक नासिक परिक्षेत्र बीजी शेखर पाटिल, नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पवार, पुलिस उप अधीक्षक विश्वास वालवी, पुलिस उप अधीक्षक आत्माराम प्रधान, उप विभागीय पुलिस अधिकारी सचिन हिरे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी शहादा श्रीकांत घुमरे, पुलिस उप विभागीय अधिकारी अक्कलकुवा संभाजी सावंत के साथ मोटर वाहन परिवहन विभाग के पर्यवेक्षक सहायक पुलिस उप निरीक्षक शेख के साथ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Nandurbar Police | नंदुरबार पुलिस अधीक्षक के रेस्ट रूम  का IG डॉ. बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों उद्घाटन

Pune Crime | इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर 19 वर्षीय लड़के को जान से मारने की कोशिश; कोथरुड के हाई स्कोर  कैफे  की घटना, 6 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज