Nandurbar Police | चोरी हुए 1 लाख रुपये वापस दिलानेवाले नंदुरबार पुलिस का ‘सम्मान’

नंदुरबार : Nandurbar Police बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्ति पर नजर रख कर उसके पास से पैसे चुराने वाले दो लोगों को नंदुरबार पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) किया है। नंदुरबार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस व्यक्ति के पैसे लौटाए। इसके बदले में नंदुरबार पुलिस (Nandurbar Police) का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान शिकायतकर्ता महेंद्र शामराव मराठे (Mahendra Shamrao Marathe) ने किया।

महेंद्र मराठे और उनकी पत्नी  ने 1 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (statebankofindia) से एक लाख रुपये निकाले थे। ये पैसे एक प्लास्टिक की थैली में रखकर उसे गाड़ी की डिक्की में रख दिया था। उसके बाद वे खरीदारी करने के लिए चले गए। इस बीच आरोपी उन पर नजर रख रहा था। गाड़ी के पास किसी को न देखकर आरोपी ने गाड़ी के डिक्की से  पैसे निकाल लिए। इसके बाद दंपति ने नंदुरबार शहर पुलिस थाने में शिकायत दी थी।

इस मामले की जांच कर नंदुरबार पुलिस ने दोनों को 16 नवंबर को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी की रकम जब्त की और बुधवार को मराठे को वो पैसे लौटाए गए। चोरी हुए पैसे वापस मिलने के बाद मराठे ने पुलिस थाने में जाकर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया साथ ही फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान किया।

 

#nandurbarpolice  #nandurbarcrime #crimenews 

 

Pune-Pimpri MSEDCL | ‘अंधेरे’ में डूब गया पुणे और पिंपरी चिंचवड़, बिजली के साथ जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमराई