Nandu Natekar | अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतनेवाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन

मुंबई (Mumbai News) : विदेश में भारत को पहला खिताब दिलानेवाले महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) का निधन (death) हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर उनके परिवार ने एक पत्र जारी कर दिया है। नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) ने बैडमिंटन (badminton) के 15 वर्ष के सफर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।

 

नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) के निधन की जानकारी देते हुए उनके परिवार ने कहा कि बहुत दुख के साथ हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि हमारे प्रिय ओइता नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) का आज 28 जुलाई 2021 को निधन हो गया है। वर्तमान में लागू कोरोना प्रतिबंधक नियमों की वजह से हमने शोकसभा का आयोजन नहीं किया है। उनके लिए प्रार्थना करें। साथ ही नंदू नाटेकर के बारे में आपको कुछ कहना या कोई याद साझा करनी है तो कृप्या [email protected] पर मेल करें, ऐसी अपील परिवार ने की है।

 

12 मई 1933 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली में नंदकुमार नाटेकर का जन्म हुआ था। उन्होने बैडमिंटन में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। बैडमिंटन में भारत को विदेश में खिताब दिलानेवाले वे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे। उन्होने 1956 में क्वालालंपुर में हुए सेलांगोर इंटरनेशनल प्रतियोगिता (Selangor International Competition) में ऐतिहासिक विजय दर्ज की थी।

 

नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) ने 100 से अधिक राष्ट्रीय और  अंतरराष्ट्रीय  जीत दर्ज की है।

 

साथ ही उन्होने 6-6 बार पुरुष सिंगल और डबल राष्ट्रीय मैच जीता है। साथ ही 5 बार मिश्रित डबल मैच में जीत हासिल की।

 

Maharashtra Rain | अगले पांच दिन कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाटी शिखर में मूसलाधार बारिश की संभावना

Maharashtra Flood | बड़ी खबर! मोदी ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषणा की 700 करोड़ रुपये की सहायता राशि