Nana Patole | यह महाराष्ट्र के लिए लज्जाजनक, मुख्यमंत्री दोनों नेताओं के आरोपों की जांच कराये 

मुंबई (Mumbai News) : Nana Patole | आर्यन खान ड्रग्ज मामले (Aryan Khan Drugs Case) से बाहर किये गए समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) से लेकर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) तक नवाब मलिक (Nawab Malik) ने आरोपों की झड़ी लगा रखी है।  नवाब मलिक के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस दवारा जवाब दिए जाने के बाद उनका अंडरवर्ल्ड (Underworld) से संबंध ने मामले को और गंभीर बना दिया है।  हाइड्रोजन बम (Hydrogen Bomb) फोड़ने की बात कहने वाले नवाब मलिक ने बुधवार को एक बार फिर से फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाया।  फ़िलहाल फडणवीस और मलिक का मैच जारी है।  लेकिन अब इस पुरे मामले में कांग्रेस ने अपनी भूमिका साफ कर (Nana Patole) दी है।
कांग्रेस नेता नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि हमारे लिए जनता के मुद्दे महत्वपूर्ण है।  ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे है।  हम इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनजागृति करेंगे।  केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीतिक स्थिति काफी भयानक हो गई है।  नेतागण एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे है।  यह राज्य के लिए लज्जाजनक बात है।  पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।  इसलिए दोनों नेताओं के आरोपों की जांच की जानी चाहिए।


कर्मचारियों के हड़ताल पर बोले नाना (Nana Patole)

एसटी कर्मचारियों के हड़ताल (ST Workers Strike) पर उन्होंने कहा कि हड़ताल समाधान के साथ खत्म होना चाहिए।  त्यौहार के  दिन चल रहे है।  आम लोगों को हड़ताल से परेशानी न हो।  कांग्रेस (Congress) का यह रुख हमेशा से रहा है।  सरकार ने एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि कर उनकी मांग मंजूर की है।  लेकिन भाजपा नेता एसटी कर्मचारियों को भ्रमित कर रहे है।  अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए भाजपा (BJP) एसटी कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रही है।

 

Pune | पुणे में भाजपा ने नवाब मलिक का पुतला जलाया ; शहर अध्यक्ष ने नवाब मलिक को देशद्रोही कहा