शिवसेना और राष्ट्रवादी की भूमिका पर भड़के नाना पाटोले

मुंबई : कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चुनाव कराने पर जोर दे रही है। आज विधान भवन में कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना और एनसीपी की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त की।

विधान भवन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, कैबिनेट मंत्री सुनील केदार के साथ अन्य विधायक मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव का शिवसेना और राष्ट्रवादी द्वारा किए गए विरोध से पाटोले नाराज हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी। हालांकि, इस पर शिवसेना और एनसीपी चुनाव के पक्ष में नहीं थे, इसलिए पटोले ने नाराजगी जताई।

इस बीच, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव नहीं होंगे। अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में कम से कम तीन दिन लगते हैं। उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करने के एक दिन पहले ही इसकी घोषणा की जाती है। दूसरे दिन आवेदन भरा जाता है और तीसरे दिन वास्तविक चुनाव होता है। आज और कल सत्र के दो ही दिन रह गए हैं। इसलिए चुनाव न होने की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दी।

विधानसभा में गूंजेंगे आज ये मुद्दे

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले हफ्ते राज्य में किसानों की दुर्दशा, सरकार की धोखाधड़ी कर्ज माफी, बेमौसम बारिश, फसल नुकसान और सरकार द्वारा घोषित अपर्याप्त मदद पर बोला था उस पर इस सप्ताह अंतिम चर्चा है। देवेंद्र फड़णवीस सरकार की पोल खोलेंगे, साथ ही कानून और व्यवस्था 292 के तहत, मुंबई सहित शहरी क्षेत्रों में मेट्रो परियोजना पर आज विधिमंडल में चर्चा होने की उम्मीद है। बजट पर वित्त मंत्री अजित पवार ने जो कहा उसा पर भी आज चर्चा होनी है। राज्य सरकार के बजट पर विपक्षी ने कान खड़े कर लिए हैं, महाविकास आघाडी में मित्र पार्टी कांग्रेस ने गैस और डीजल के बढे दाम पर सहुलियत न देने पर नाराजगी व्यक्त की है। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान क्या होता है इस पर नज़र टिकी रहेगी।