नाना ने रद्द की आज की प्रेस कांफ्रेंस

मुंबई : समाचार ऑनलाइन 
नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता विवाद पर पहले ही अपनी बात रखते कहा, जो झूठ है, वह झूठ है। आज प्रेस कांफ्रेंस के जरिये नाना मिडिया से  बातचीत करने वाले थे, लेकिन नाना ने इस प्रेस कांफ्रेंस को रद्द कर दिया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’804f14c7-caf3-11e8-9cf4-e129af4e991a’]
नाना के बेटे मल्हार ने मैसेज के जरिये मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस रद्द होने की जानकारी दी। इस मैसेज में लिखा गया था कि, बस यह सुचना करना चाहता हूं कि, कल कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं है… जल्द ही आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचित करेंगे। यह संदेश अपने सभी मीडिया साथियों तक पहुचाएं।’ बता दे कि, उस प्रेस कांफ्रेंस में नाना तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में बात करने वाले थे। इस कांफ्रेंस में नाना के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी शामिल होने वाले थे।
[amazon_link asins=’B07HNM7BP2,B07596JKDR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’efb6faa5-caf3-11e8-944b-2d5cbfd468ed’]
तनुश्री ने Me Too कैंपेन के जरिये कहा था की, आज से 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी की थी। आरोप में नाना के साथ निर्देशक राकेश सारंग, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के नाम भी शामिल हैं। वहीं नाना लगातार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है। 10 साल पहले भी इन आरोपों को झूठा बताने के लिए नाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था।

भारत की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन