Nalasopara News | महाराष्ट्र : दोस्तों के आंसू नहीं रुक रहे; खाने के दौरान सांस की नली में अन्न अटकने से पुलिसकर्मी की मौत

नालासोपारा : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Nalasopara News | शांत, हमेशा हंसते- मुस्कुराते रहने वाले और मिलनसार 34 वर्षीय पुलिस अंमलदार (police officer) की रविवार रात दर्दनाक मौत होने से पुलिसकर्मियों (policeman dies) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक का नाम महेंद्र मस्के (Mahendra Maske) (उम्र 34 ) है. वे नालासोपारा पुलिस स्टेशन (Nalasopara Police Station) में नियुक्त किये गए थे। Nalasopara News | friends do not stop crying policeman dies after food gets stuck respiratory tract while eating

महेंद्र मस्के वसई के कोर्ट में काम करते थे। रविवार की रात पुलिस कर्मचारी, कोर्ट के चपरासी, सिपाही दोस्तों के साथ कामण के होटल में खाना खाने गए थे। खाने के दौरान सांस की नली में अनाज फंसने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए संस्कृति हॉस्पिटल (Sanskriti Hospital) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत चेक कर ऑक्सीजन लगाया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रात में उनका शव रिद्दिविनायक हॉस्पिटल के कोल्ड स्टोरेज में रखा गया। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को जे जे हॉस्पिटल भेजा गया. जलगांव के उनके मूल गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। वह अपने पीछे दो छोटी बेटियां और पत्नी छोड़कर गए है। मस्के के अचानक यूं चले जाने से पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों की आंखें भर आई।

Web Title : Nalasopara News | friends do not stop crying policeman dies after food gets stuck respiratory tract while eating

Uddhav Thackeray | मोरया ! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर दगडूसेठ गणपति में 61 किलो का मोदक अर्पित

Raj Kundra Porn case | पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़ी हर हसीना की जानकारी देगी गहना वश‍िष्ठ, बोली- ‘मैं सबका करुँगी पर्दाफाश…’

Hinjewadi News | हिंजवडी : रसायनयुक्त पानी की वजह से किसान परेशान