Nalasopara Crime News | मुंबई के नालासोपारा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2. 5 लाख का कंडोम जब्त ; एक किन्नर और तीन अन्य मुक्त कराये गए

नालासोपारा : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Nalasopara Crime News | मुंबई के पास नालासोपारा में एक चाल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश (Nalasopara Crime) किया है। कार्रवाई में पुलिस ने छिपा कर रखी गई चार लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक किन्नर (transgender) भी शामिल है। मुंबई के नालासोपारा के वालीव पुलिस (Waliev Police) को इस देह व्यापार (Prostitution Exposed) की खबर मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर चार लड़कियों को मुक्त कराकर लाखों रुपए का माल जब्त किया है। nalasopara crime News prostitution exposed in nalasopara two and a half lakh worth condoms seized 4 young women released mumbai

नालासोपारा पूर्व परिसर में पेल्हार गांव के खान कंपाउंड में देह व्यापार चलने की जानकारी वालीव पुलिस स्टेशन (Waliev Police Station) के अधिकारियों को मिली थी। मिली जानकारी की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने एक चाल में छिपकर रखी गई चार लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस दवारा गिरफ्तार आरोपियों दवारा इन महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराये जाने की जानकारी सामने आई है।

वालीव पुलिस ने वसुंधरा संजय तिवारी (उम्र 48 ) और अंजलि राजकुमार यादव (उम्र 45 ) को गिरफ्तार किया है। वसुंधरा तिवारी किन्नर है। दोनों आरोपी पीड़ित लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराते थे। दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी (police custody) में है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

2. 5 लाख का कंडोम जब्त

पुलिस दवारा की गई कार्रवाई में आरोपियों से लाखों रुपए का माल जब्त किया गया है। इनमें 2 लाख 53 हज़ार 440 रुपए का कंडोम वाला 22 बड़ा बॉक्स, कैश, मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया है। मामले की जांच वालीव पुलिस कर रही है।

Web Title : nalasopara crime News prostitution exposed in nalasopara two and a half lakh worth condoms seized 4 young women released mumbai

Pune Crime Branch Police | तलवार हाथ में लिए फोटो को WhatsApp स्टेटस रखना पड़ा भारी, हिरासत में 2 अपराधी

pune crime | पुणे के कोंढवा में गिरोह दवारा 2 युवकों पर कोयते से हमला, एक गिरफ्तार

pune crime | पुणे के सिंहगढ़ किले के गोलवेडी में कोरोना की संचारबंदी में छमछम, 10 लोगों पर FIR ; आंबेगांव का प्रसिद्ध डॉक्टर फरार

Pune Crime | पुणे के उड्री में उपचार के बहाने हॉस्पिटल में डाका, मेडिकल काउंटर से कैश लुटा; कोंढवा पुलिस स्टेशन में FIR