Nagpur | नागपुर में ओवर ब्रिज से 48 फीट निचे गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, छह महीने में यह दूसरी घटना

नागपुर (Nagpur News) – नागपुर (Nagpur) के मानकापुर ओवर ब्रिज (Mankapur Over Bridge) से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत (Death) हो गई है। ओवर ब्रिज (Nagpur) की सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण युवक पुल से 48 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले छह महीने में यह दूसरी घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम जीवन जीवनाके (Jivan Jivnake) है। जीवन अपनी बहन के पास काटोल से नागपुर जा रहा था। हादसा (Accident) उस वक्त हुआ जब उनकी कार ओवरब्रिज सर्विस कट का इस्तेमाल करते हुए तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक के सेफ्टी वॉल से टकराने से 48 फीट की ऊंचाई से निचे गिर गया। हादसे में एक की मौत के बाद अब प्रशासन जाग गया है और आज दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा लगाना शुरू कर दिया है।

जीवन जीवनाके एक इंजीनियर थे। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। जीवन मुंबई में काम करता था और वह अपने करीबी रिश्तेदारों की शादी में काटोल गया था। वह शादी कर मुंबई (Mumbai) लौटने वाला था। इससे पहले वह अपनी बहन से मिलने नागपुर गए थे।

हादसा होते ही हल्की बारिश होने लगी। ऐसे में बरसात के मौसम में इस मोड़ से गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है। इस ओवर ब्रिज (over bridge) पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए इस ओवर ब्रिज पर सफर करने वाले यात्रियों को जान हथेली में रखकर सफर करना पड़ता है। इससे पहले भी इसी ओवर ब्रिज पर पागलखाना चौक पर ऐसा ही हादसा हुआ था। तब भी चालक वाहन से नीचे गिर गया था। आज इस दुर्घटना के बाद प्रशासन की नींद खुली और दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा दीवार पर ग्रिल लगाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

 

 

Nagpur | नागपुर में 50 प्राइवेट हॉस्पिटल मिलकर बनाएंगे  ऑक्सीजन प्लांट